.jpg)
मैं बड़ा खुश हुँ क्योकी मैं राज से मिलने उसके गाँव जा रहा हुँ!वैसे भी शहर की भाग-दौड़ के बीच से निकालकर गाँव की खुली हवा में रहना मुझे अच्छा लगता है इसलिए में हर 4-6 महीनो में राज से मिलने और गाँव की लाइफ Enjoy करने गाँव जाता ही हुँ!
भाई अपना मकान तो तक़रीबन आधे एकड़ में फैला हुआ है और हो भी क्यों ना हम सब चाचा,बड़े पापा, दद्दू, दद्दू के भाई सब साथ में जो रहते है बड़ा मजा आता है! कुछ भी बोल यार पर साथ रहने के अपने मजे है हाँ सबको थोड़ा बहुत Compromise जरूर करना पड़ता है पर अपने को तो इसी मे मजा आता है!
अभी राज मुझसे ये सब कहा ही रहा था कि तभी अंकल (राज के पापा ) वहाँ आ गए उन्होंने 2 मिनट में मेरे हाल-चाल पूछे और अपने काम से निकल गए! मुझे लगा की अंकल थोड़े परेशान है इसलिए मैने पूछ भी लिया की राज घर में कोई Problem चल रही है क्या अंकल मुझे कुछ परेशान लग रहे थे ?
हाँ यार कुछ समय से पापा का कामकाज सही नहीं चल रहा-राज ने बड़ा लस्सी का गिलास मुझे थमाते हुए बताया !
मगर तुझे या घर को देखकर तो ऐसा नहीं लगता की अंकल का काम ठीक नहीं चल रहा-मैने लस्सी का एक बड़ा सिप लेते हुए कहा
अरे तो पापा का बिज़नेस ठीक-ठाक नहीं चलने का मेरी या घर की Condition ये क्या लेना-देना-राज ने बड़े आराम से लस्सी का गिलास खत्म करते हुए कहा
मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ की इसके पापा का Business Properly नहीं चल रहा है और ये है की है कि बोल रहा है कि इसका घर की Condition ये क्या लेना-देना और साला अभी 2 मिनट पहले मेरे सामने Joint Family में रहने की दुहाई दे रहा था! मुझसे रहा नहीं गया और मैने आखिर बोल ही दिया क्यों बे,अभी तो Joint Family में रहने की बड़ी-बड़ी बाते कर रहा था और अब देखो तो..
मगर इससे पहले मैं कुछ और कहता राज बोल पड़ा अरे भाई मेरे कहने का मतलब है हम Joint family में रहते है मैं हुँ,चाचा है,बड़ेपापा है,उनके बच्चे है हम तो सब साथ-साथ ही रहते है! पापा और उनके सभी भाइयो के कामकाज जरूर अलग-अलग है मगर घर तो एक ही है न!
मतलब मै कुछ समझ नहीं -- मैने अपना सर खुजाते हुए कहा
अरे हमारे यहाँ तो ये चलता ही रहता है 2 साल पहले पापा का Business बढ़िया चल रहा था और चाचा का धंधा मंदा था कमाई नहीं थी अब कुछ समय से पापा की Business Income कम है-- राज ने कहा
मगर फिर भी इसका तेरे खर्च या घर खर्च से कैसे लेना देना नहीं ये बात मेरी समझ से बाहर है -मैने कहा
अबे इसमें समझना क्या है जब पापा की Condition अच्छी रहती है तब पापा घर पर ज्यादा पैसा देते है,मुझे और मेरे Cousins को बराबर-बराबर Pocket Money देते है,Business में चाचा की Financially और Emotionally Help करते है वही सब अभी चाचा कर रहे है हमारे लिए इसमें नया कुछ नहीं है और वैसे भी पापा परेशान नहीं है बल्कि Business को ज़माने की Planning में बिजी है समझा-राज ने मेरे हाथ से लस्सी का खाली गिलास लेते हुए कहा
भाई दरअसल Combine Family में रहना हो तो सीधा-सा नियम है कि एक कि परेशानी पूरे घर की परेशानी होती है और परिवार का एक सदस्य तरक्की करता है तो समझो पूरा घर बढ़ने लगता है! जब की Nuclear Family में तो हालत ये है की बेटा Dr.है और बाप इलाज़ समय पर न मिलने के कारण मर जाताहै!
वैसे Nuclear Family की सबसे बड़ी Problem यही है भाई कि वहां सब पर Individual demands हावी है!अरे तू Foreign को छोड़ तुम्हारे शहरो में ही हालत ये है कि बुढ़ापे में बच्चे अपने माँ-बाप के साथ नहीं रहते तो चाचा-काका तो बहुत दूर की बात है !
तू कुछ दिनों बाद देखना हालत ये होगी की पति-पत्नी होने के बावजूद दौनौ अलग-अलग घरो में रहेंगे, अपना अपना कमायेगे और अपना-अपना खर्च करेंगे थोड़े दिन रुक जा बेटा फिर वो दिन दूर नहीं जब Nuclear Family की जगह Nuclear Person का Concept मार्केट में आ जायेगा ! क्योकि Family बोलने के लिए भी घर में कम से कम चार दीवारो के अलावा दो लोग तो चाहिए जो उसे Nuclear Family ही सही पर"Family" तो बनाये !
भाई Video मस्त है तू देखना आगे जाकर यही मकान Successful होगे वैसे size सही है--- 3 *4 और ये बोलकर राज Nuclear Family का मजाक उडाता हुआ गिलास रखने किचन में चला गया!

No comments:
Post a Comment