आज सुबह-सुबह न्यूज़पेपर में पढ़ा की Share Market गिरने वाला है और समझदारो ने निवेशकों को Market से दूर रहने की और सोने-चाँदी में निवेश
करने की सलाह दी है! पढकर मुझे हँसी आ गयी!
मेरे दोस्त राज ने जब मेरे हँसने का कारण पूछा और मैने उसे वो Article बताया तो पहले तो उसे लगा की मै पागल हो गया हुँ इसलिए हर बात पर हँसता रहता हुँ! क्योकि उसके हिसाब से उस में हँसने जैसी
तो कोई बात नहीं थी! फिर शायद उससे
रहा नहीं गया होगा इसलिए उसने मुझसे पूछा की
इस Article में हँसने जैसा
क्या है? जब मैने उसे Explain करना चाहा की Investor
अपना पैसे इसी वक़्त
लगायेगे ताकि मात्र 1-2 सालो में उन्हें 20-25% का रिटेन मिल जाये
तो मेरी बाते सुनकर राज हँसने लगा! कहने
लगा अबे क्या फेकता है मै जानता था राज मेरी बात नहीं मानेगा!
वैसे भी कहते है न “घर की मुर्गी दाल बराबर” तो
वो कैसे मान लेता की में सही बोल रहा हुँ!
खैर मैने बात को टालना चाहा और दूसरी बाते करने
लगा मगर राज तो अड़ ही गया की
में उसे अपनी कही बात Prove करके
बताऊ! मैने सोचा कैसे इसे 10 Minute में Investor और Traders के अंतर के बारे में समझाऊ!
फिर सोचा नहीं बताया तो ये मेरी जान नहीं छोड़ेगा और
मेरे बताने पर मेरी कही बात नहीं
मानेगा! क्योकी में उसके लिए घर की मुर्गी हुँ ! वो मेरी बात नहीं
समझेगा ये मानकर मैने उसे Google महाराज की मदद से एक महान Investor के विचारो के बारे में बताया ताकि वो जान ले और मान भी ले !
तो आइये आप भी जानिए मैने कैसे उस Idiot को Google महाराज
की मदद से समझाया !
Quote No.
|
वॉरेन एडवर्ड बफे के अनमोल विचार
|
1.
|
Never depend on single income. Make investment to
create a second source.
एकल आय पर निर्भर कभी नहीं रहना चाहिये.दूसरा स्रोत बनाने के लिए निवेश करें.
|
2.
|
If you buy things you do not need, soon you will have
to sell things you need.
: यदि आप उन चीजों को खरीदते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो शीघ्र ही आपको उन चीजों को बेचना पड़ेगा जिनकी आपको जरूरत है.
|
3.
|
It takes 20
years to build a reputation and five minutes to ruin it. If you think about
that, you'll do things differently.
प्रतिष्ठा का निर्माण करने के लिए 20 साल लग जाते हैं और इसे बर्बाद करने में पांच मिनट. अगरआप इस बारे में सोचते हैं, आप अलग तरह से काम करेंगे.
|
4.
|
Do not save what is left after spending, but spend what
is left after saving.
खर्च करने के बाद जो बचता है उसे न बचावें,लेकिन बचत करने के बाद बच जाता है उसे खर्च करें.
|
5.
|
I always knew I was going to be rich. I don’t think I
ever doubted it for a minute.
मैं हमेशा जनता था कि मैं अमीर होने जा रहा था. मुझे कभी एक मिनट के लिए भी इस बात पर शक नहीं हुआ.
|
6.
|
Always invest for the long term.
हमेशा लम्बी अवधि के लिए निवेश करें.
|
7.
|
Do not put all your eggs in one basket.
एक टोकरी में अपने सभी अंडे मत डालो.
|
8.
|
We simply
attempt to be fearful when others are greedy and to be greedy only when
others are fearful.
जब दूसरे लालची हो जाते हैं तो हम भयभीतरहते हैं, और दूसरे भयभीत रहते हैं तब हम लालची बन जाते हैं.
|
9.
|
Someone’s sitting in the shade today because someone
planted a tree a long time ago.
कोई आज पेड़ की छाया में बैठा है तो इस वजह से कि किसी ने बहुत समय पहले ये पेड़ लगाया होगा.
|
10.
|
Only when the
tide goes out do you discover who's been swimming naked.
केवल ज्वार-भाटा चले जाने के बाद ही पता चलता है कि कौन लोग नंगे तैर रहे थे.
|
11.
|
Never test the depth of river with both the feet.
दोनों पैरों से एक साथ नदी की गहराई का परीक्षण कभी नहीं करें.
|
12.
|
Honesty is very expensive gift. Do not expect it from
cheap people.
ईमानदारी बहुत महंगा उपहार है. इसकी घटिया लोगों से उम्मीद मत करो.
|
13.
|
It’s far better to buy a wonderful company at a fair
price than a fair company at a wonderful price.
एक शानदार कम्पनी को उचित कीमत पर खरीदना एक उचित कम्पनी को शानदार कीमत पर खरीदने से ज्यादा अच्छा है.
|
14.
|
Our favorite holding period is forever.
हमेशा के लिए - हमारी पसंदीदा होल्डिंग अवधि है.
|
15.
|
Rule No.1: Never lose money. Rule No.2: Never forget
rule No.1.
नियम नम्बर 1: कभी पैसा मत गंवाइये. नियम नम्बर 2: कभी नियम नम्बर 1 मत भूलिए.
|
16.
|
The investor of today does not profit from yesterday’s
growth.
आज का निवेशक गये हुए कल की बढ़त से फायदा नहीं कमाता.
|
17.
|
Risk comes from not knowing what you’re doing.
रिस्क तब होता है जब आपको पता ही नही होता है कि आप क्या कर रहे हैं.
|
18.
|
Derivatives
are financial weapons of mass destruction.
: डेरीवेटिव्स सामूहिक विनाश के वित्तीय हथियार हैं.
|
19.
|
A hyperactive stock market is the pickpocket of
enterprise.
एक अति सक्रिय शेयर बाजार उद्यम के लिये जेबकतरा है.
|
20.
|
Price is what you pay. Value is what you get.
कीमत वो है जो आप भुगतान करतें हैं. मूल्य वो है जो आप प्राप्त करतें हैं.
|
21.
|
I don’t look to jump over 7-foot bars: I look around
for 1-foot bars that I can step over.
मैं 7-फुट सलाखों के ऊपर से नहीं कूदता : मैं 1-फुट के आस-पास की सलाखों को देखता हूँ जिसे मैं पार कर सकूँ.
|
22.
|
I am a better investor because I am a businessman and a
better businessman because I am an investor.
मैं एक बेहतर निवेशक हूँ क्योंकि मैं एक व्यापारी हूँ और एक बेहतर व्यापारी हूँ क्योंकि मैं एक निवेशक हूँ.
|
23.
|
We like to buy businesses, but we don’t like to sell
them.
हम कारोबारों को खरीदना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें बेचना नहीं चाहते हैं.
|
24.
|
It’s better
to hang out with people better than you. Pick out associates whose behavior
is better than yours and you’ll drift in that direction.
अपने से बेहतर लोगों की संगत करना अच्छा होता है. ऐसे सहयोगी बनाएं जिनका व्यवहार आपसे अच्छा हो, और आप उस दिशा में बढ़ जायेंगे.
|
25.
|
Time is the
friend of the wonderful company, the enemy of the mediocre.
समय शानदार कम्पनियों का मित्र और औसत दर्जे की कंपनियों का दुश्मन होता है.
|
वॉरेन बफे के अनमोल विचार बताने के बाद भी मुझे यकीन तो था की उसे सब कुछ तो समझ नहीं आया होगा! मगर आखिर में उसने जो कहा उसे एक बात तय थी की उसे सब कुछ न सही पर कुछ तो समझ आ ही गया है !
राज के अनमोल विचार:
“यार घर की मुर्गी हमेशा दाल बराबर नहीं कभी- कभी खीर बराबर भी होती है” उसके इस अनमोल
विचार पर हम दोनों को एक साथ हँसी आ गयी और मुहॅ में पानी भी आ गया !


No comments:
Post a Comment