अरे यार बाल बहुत बड़े हो गए है!यही सोचकर मैं अपनी कॉलोनी के नाई के पास बाल कटवाने पहुंच गया! जब में वहा पंहुचा तो राजू काका पहले से किसी की हजामत बना रहे थे! उन्होंने मुझे 10 मिनट वेट करने को कहा और दुबारा हजामत करने में बिजी हो गए! जब वो हजामत बनाकर फ्री हुए और उन्होंने मुझे Hot Seat पर बैठाया तो मैने बैठते ही काका से उनका हाल चाल पुछा! उन्होंने कहा "बस यार कट रही है मालिक की दुआ से" तो मैंने ऐसे ही मजाक में कह दिया क्या काका क्यों मजाक करते हो आप तो बढ़िया काम करते हो, कमाई भी बढ़िया ही होती होगी !
तो कहने लगे अरे नहीं भैया,बड़ी मुश्किल से गुजर बसर हो पाता है! क्या हैं ना अपन Artistic
आदमी है ज्यादा भीड़ भाड़ पसंद नहीं करते ! पहले भी जहाँ मेरी दुकान थी वहाँ भी अक्सर लोग कहा करते थे काका आप खुद बाल मत काटा करो वरना हर ग्राहक आपसे ही बाल कटवाएगा! जब मैंने कारण पुछा तो कहने लगे काका आपका काम बहुत बढ़िया है आपके जैसा काम Area में कोई दूसरा नही करता! उन्होंने तो यहाँ तक कहा था की गली की जगह चौराहे पर दुकान डालो ज्यादा चलेगी! मगर अपन ने तो साफ़ कह दिया नहीं यार,
अपन तो गली में ही दुकान डालेंगे जितने आयेगे उतनो की हजामत बनायेगे साला मैन रोड पर बैठ गए तो भीड़ लग जाएगी अब इस उम्र में कौन माथा पच्ची में पड़े सबकी करने जाओ तो ART काम नहीं करता !
मैंने मन ही मन सोचा की काका को बोलू की काका अगर Artist हो तो आप क्यों काम करते हो लड़को को रखो उन्हें महीने दो महीने काम सिखाओ थोड़े ही समय में वो आपकी तरह कटिंग बनाने लग जायेगे! आप बूढ़े हो10
घंटे काम नहीं कर सकते, सही है पर चार हट्टे कट्टो को रखो और अपने जैसा बना दो फिर वो 40 घंटे (4
*10) काम करेंगे आपका मुनाफा बढ़ेगा और हुनर भी सिखाने से निखरेगा और आपको बैठकर कुछ नया सोचने को मिलेगा !
कंपनिया यही तो करती है बिज़नेस शुरू करती है उसे लोगो को सिखाती है फिर एम्प्लॉई काम करता है और मालिक उन पर ध्यान देता है और उनके लिए नए नए अवसर खोजता रहता है ! क्योकि वो Free है !
मैं कहना तो चाहता था मगर उसके पहले ही काका बोल उठे बेटा ज्यादा काम बुरा है तो फालतू बैठना भी बुरा है! सुना नहीं तुमने खाली दिमाग शैतान का घर होता है !
मैं कहना तो चाहता था की काका अगर आपका दिमाग चालू (Working Condition) में है तो वो शैतान नहीं भगवान का घर है जिसमे लक्ष्मी और सरस्वती एक साथ रहती है!
मगर मैंने उनसे कुछ नहीं कहा और पैसे देकर घर वापस आ गया!क्योकि मैं जान चूका था की सिर्फ 10 मिनट में मैं उनकी सदियों की सोच को नहीं बदल सकता!

No comments:
Post a Comment